फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दो नाबालिग ने युवती से की लूटपाट, एक को दबोचा

Tue, 25 Jul 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्ति नगर इलाके में स्कूटी सवार दो नाबालिग बदमाशों ने एक युवती को जान से मारने की धमकी देकर उससे बैग लूट लिया। बाद में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग को इलाके से दबोच लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


पकड़े गये बदमाश के पास से पीड़िता का बैग मिल गया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर फरार बदमाश की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, हेमलता (26) टैगोर गार्डन में रहती है और कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर कंपनी में काम करती है।

रविवार शाम काम खत्म करने के बाद वह घर जाने के लिए बस स्टॉप पर पहुंची तो स्कूटी सवार दो नाबालिगों में से एक उसका बैग छीनने लगा। हेमलता के विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


डरी सहमी हेमलता ने बदमाशों को बैग दे दिया। बैग में दो हजार रुपये के अलावा अन्य सामान थे। बदमाश बैग को लेकर कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गए। कुछ देर बाद गश्त करते हुए बस स्टॉप के पास पहुंचे दो पुलिसकर्मी को हेमलता ने वारदात के बारे में बताया।

पुलिसकर्मी बदमाशों के भागने की दिशा की ओर गए। कुछ देर में एक पुलिसकर्मी बाइक से हेमलता के पास पहुंचा और बताया कि एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। पुलिसकर्मी उस बदमाश की पहचान के लिए हेमलता को अपने साथ ले गए।

कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास हेमलता ने पकड़े गये बदमाश की पहचान कर ली। उसके पास से पुलिस ने हेमलता का बैग बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कीर्ति नगर का रहने वाला है और उसकी उम्र साढे सोलह साल है। पुलिस पकड़े गये बदमाश से पूछताछ कर उसके सहयोगी की तलाश में जुट गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें