फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में दोस्तों ने नाबालिग की लूटी इज्जत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए भले सैकड़ों कदम उठाने की बात की जा रही हो, पर असलियत कुछ और ही है। सच तो ये है कि हैवानों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, वहशी दरिंदे अपनी हवस पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जाकर महिलाओं, युवतियों, नाबालिगों ही नहीं मासूमों के साथ भी हैवानियत करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इस मामले में तो हैवानों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। दो दोस्तों ने मिलकर एक 16 वर्षीय नाबालिग को जबरन कार में भर कर चलती कार में उससे रेप किया।
विज्ञापन

इतने से ही नहीं माने हैवान

ये दोनों हैवान नाबालिग के साथ कार में रेप कर के ही नहीं माने, बल्कि एक जगह कार रोक कर एक दोस्त ने फिर से नाबालिग के साथ रेप किया। करीब 16 वर्षीया एक लड़की ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि वह 5 मई की शाम को छोटे भाई को ट्यूशन से लेने गई थी।

इसी दौरान रास्ते में 18 वर्षीय पवन कार के साथ खड़ा था। जैसे ही वह कार के पास से गुजर रही थी, पवन ने मुंह बंद करके उसे कार में डाल लिया।

इस दौरान कृष्ण नामक युवक कार चला रहा था और पवन कार में लड़की के साथ हैवानियत कर रहा था। लड़की का आरोप है कि दोनों उसे एक दूसरी जगह ले गए, वहां पवन ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कहां का है मामला?

जबरन कार में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की फरीदाबाद की रहने वाली है। उसने फरीदाबाद थाना सेक्टर-7 में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नाबालिग लड़की ने दो लड़कों पर अपहरण और रेप का आरोप लगाया है। हालांकि पु‌लिस ने बस एक लड़के पर रेप का मामला दर्ज ‌किया है, क्योंकि लड़की के अनुसार दूसरे दोस्त ने केवल उसे ले जाने में आरोपी के दोस्त ने उसकी मदद की थी।

लड़की का आरोप है कि जबरन दोनों उसे कार में भर कर सेक्टर-2 क्षेत्र में ले गए, वहां पवन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान पवन ने कार में भी उससे हैवानियत की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें