फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार से दो गुटों में झगड़ा, फायरिंग

Tue, 07 Feb 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड के गांव कांगरका में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। हांलाकि एक पक्ष की और विगत दिवस मामला दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन



पीड़ित रबीन पुत्र कालू निवासी गांव कांगरका ने बताया की गत 1 फरवरी को शांम 7 बजे के करीब गांव निवासी आबिद की भेंस उसके खेत में नुकसान कर रहीं थी। जब इसकी शिकायत उसने आबिद से की तो उसने दंबगई दिखाते हुए उसे देखने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है की गत 2 फरवरी को 11 बजे के करीब वह घर से मंदिर वाले रास्ते से खेत पर जा रहा था।


रास्ते पर चौक के निकट 30-40 लोग अपने हाथों में हथियार लेकर हममशावरा होकर बैठे हुए थे। जब वह वहा से निकला तो दोषियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है की तीन लोगों ने फायर करते हुए उसे लहुलुहान कर दिया। जब शौर सुनकर मनीष, हकमुदीन, मुनसरीफ, तैयब, तारिफ, मौसिम, अयेज परिजन उसे बचाने आए तो दोषियों नें उन पर भी गोली चलाते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने मुश्किल से बचाकर उन्हें उपचार के लिए भर्ती पहुंचाया। बता दे की गुरूवार को गांव कांगरका में चुनावी रंजिश को लेकर मौजूदा सरपंच व विपक्ष गुट में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में न केवल लाठी-डंडे व पत्थर चले बल्कि एक दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर फायरिंग की। फायर लगने के कारण झगड़े में कई लोग लहूलुहान हो गये थे।


पुलिस ने इस मामले में आबिद, इसुब, शकूर, मुन्ना, मुस्तकीम, वसीम, मुबीन, तारिफ, राशिद, गुलजार, वली, हब्बी, शैकुल, जावेद, हनीफ, शाहिर, शमशेर, रूजदार, अरसद, हिदायत, आरिफ, ताहिर, हकमुदीन, आरिफ, इलयास, हामिद, अब्दुल मजीद, तौफीक, हुसैन खां, फारूक, तौफीक, जाकिर, मुस्सरा, अरसद, बशीरा, सालिम व शाहब सहित मौजूदा सरपंच समेत 38 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अवैध हथियार रखने की धारा सहित मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें