फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में जला मिला सुपरवाइजर का शव

Tue, 07 Feb 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमापुरी इलाके में रहस्यमय हालात में जलकर एक फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव नेबी सैनी, गोरखपुर (उप्र) निवासी रामजीत (55) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह रामजीत का शव फैक्टरी परिसर में जला हुआ मिला।
विज्ञापन



परिजनों ने फैक्टरी के किसी कर्मचारी पर ही हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फैक्टरी कर्मचारियों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है। 


पुलिस के मुताबिक, रामजीत सीमापुरी स्थित एक फैक्टरी में सुपरवाइजर था। इसका परिवार गोरखपुर में रहता है। परिवार में पत्नी व एक बेटी के अलावा एक भाई अनिल है। रविवार रात करीब 9 बजे रामजीत फैक्टरी में ही सो गया था।
विज्ञापन



सुबह 7 बजे जब फैक्टरी के कर्मचारी पहुंचे तो रामजीत का 100 फीसदी जला हुआ शव बरामद हुआ। फिलहाल वह कैसे जला या उसे किसने जलाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। रामजीत के भाई अलिन ने उसकी हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। सीमापुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें