नगर के बस अड्डे पर यात्रियों से ठगी करने के आरोप में बिलासपुर निवासी आरिफ और फरीम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2000 के 50 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यात्रियों को बताते थे कि उनकी गाड़ी बस से जल्दी गंतव्य तक पहुंचा देगी।
जब यात्री उनकी गाड़ी में बैठ जाते तब वे कहते कि यह बैंक की गाड़ी है। रास्ते में जांच हो सकती है। अगर किसी के पास नकदी है तो वह उनके पास जमा कर दे। उतरने से पहले रुपये वापस मिल जाएंगे। रुपये जमा करने के बाद आरोपी उन्हें नकली नोट देकर गाड़ी से उतार देते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य बदमाश जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।