फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकपुरी में हथियार सप्लाई करने आए दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने त्रिलोकपुरी में हथियारों की सप्लाई करने आए दो युवकों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान गांव सरसावा, दौराला, मेरठ निवासी अमित कुमार सिंह (33) और सत्येंद्र डबास (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, तमंचे के साथ 30 गोलियां और एक कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, एक सूचना पर थाना प्रभारी और हवलदार प्रदीप और सिपाही विपिन की टीम ने न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास से कार सवार दोनों आरोपियों को दबोचा गया है।

दोनों ने बताया कि वह त्रिलोकपुरी में अपने जानकार को हथियार सप्लाई करने आए थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

मोहर्रम के बाद दंगाइयों की धरपकड़ तेज

त्रिलोकपुरी इलाके में मोहर्रम बीतने के बाद पुलिस ने दंगाइयों की धरपकड़ तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई ब्लॉकों में दंगाइयों की तलाश में छापेमारी की। लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।

पुलिस दंगों की फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं बुधवार को भी इलाके में पूरी तरह शांति रही।

पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। रात के समय कुछ दिन और कर्फ्यू जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे कर्फ्यू हटा लिया जाएगा।

पूर्वी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्रिलोकपुरी बवाल के मामले में पुलिस अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कई आरोपी घर छोड़कर फरार

करीब 10 से 12 मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मोहर्रम के जुलूसों का शांतिपूर्वक आयोजन कराने के बाद पुलिस ने फौरन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कहीं ऐसा न हो कि ये बदमाश दोबारा कोई बलवा करा दें। अधिकारी के मुताबिक फिलहाल ज्यादातर आरोपी अपने-अपने घरों को छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

दूसरी ओर त्रिलोकपुरी इलाके में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी। धीरे-धीरे स्कूलों में बच्चों की तादाद भी बढ़ रही है। लोगों ने अपने कामों पर जाना शुरू कर दिया है।

दंगों की वजह से अपने-अपने घरों को छोड़कर गए लोग भी वापस आने लगे हैं। पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर फिलहाल रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन

पत्रकार को पीटने वाला एसएचओ सस्पेंड

त्रिलोकपुरी दंगे के दौरान वहां की कवरेज करने गए एक दैनिक अखबार के पत्रकार को बुरी तरह पीटने वाले विवेक विहार के एसएचओे राकेश सांगवान को बुधवार सस्पेंड कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (लॉ एंड आर्डर) दीपक मिश्रा ने इसकी पुष्टि की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सांगवान के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले में बाकी दोषी पुलिसकर्मियों की छानबीन की जा रही है।

बता दें कि राजेश सरोहा एक दैनिक अखबार में वरिष्ठ पत्रकार हैं। गत 28 अक्तूबर त्रिलोकपुरी 11 ब्लॉक में बलवे की कवरेज के दौरान आठ-दस पुलिसकर्मियों व एसएचओ विवेक विहार ने राजेश को लाठियों से बुरी तरह पीटा। राजेश कहते रहे कि वह पत्रकार हैं, लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी उनको पीटते रहे।

मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई लेकिन पुलिस ने एसएचओे व आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पत्रकारों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। तब जाकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

बुधवार को अपना वादा पूरा करते हुए राकेश सांगवान को सस्पेंड कर दिया गया। अधिकारियों की मानें तो बाकी पुलिसकर्मियों की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें