फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की सुरक्षा में लगी सेंध, देर होने से पहले सतर्क हुई पुलिस

Sat, 25 Feb 2017 12:41 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
तुगलक रोड थाना इलाके में रहने वाले एक सांसद की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया। पुलिस ने सांसद की कोठी में चोरी कर रहे व कोठी में घुस रहे दो बदमाशों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इन्होंने सांसद की नेमप्लेट चुरा ली थी। आरोपी दोपहर तीन से शाम सात बजे ही सांसद व अफसरों की कोठियों में चोरी करते थे। ये ज्यादातर नेमप्लेट ही चुराते थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर इनसे चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर को भी गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 100, लोदी एस्टेट में ओडिशा से राज्यसभा सांसद रंजीब बिस्वाल रहते हैं। इन कोठी के बाहर लगी नेमप्लेट को एक युवक चुरा रहा था, जबकि दो कोठी में घुसने का प्रयास कर रहे थे। तभी तुगलक रोड थानाध्यक्ष दलीप कुमार की देखरेख में एसआई विजयपाल की टीम गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों व सांसदों की कोठियों में चोरी की कई वारदात सुलझीं

गिरफ्तार - फोटो : file photo
पुलिस टीम को संदेह होने पर युवकों से पूछताछ की तो आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने कोठी में घुसने का प्रयास कर रहे मो. मुनीर (22) और सैफ अली (21) को पकड़ लिया, जबकि सांसद की नेमप्लेट चुरा रहा आरोपी फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन आरोपियों की निशानदेही से चोरी का सामान खरीदने वाले अब्दुल माजिद (40) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने सांसद व अफसरों के घरों में हुई चोरी की सात वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।

आरोपी तुगलक रोड में ही सेना के दो अफसर, नेवल अफसर, एयरफोर्स ऑफिसर व सांसदों के घरों में चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें