सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र में रहने वाले परिवार ने बच्चों के ट्यूशन टीचर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
परिवार का आरोप है कि पहले भी पुलिस से टीचर की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले को आपसी रंजिश मान रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही केस दर्ज करने की बात कह रही है।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनका बेटा और बेटी पास ही एक युवक के यहां ट्यूशन पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले बच्चों ने बताया कि ट्यूटर उनके साथ अश्लील हरकत करता है और शिकायत करने पर पीटने की धमकी देता है। डरकर बच्चों ने ट्यूशन जाना छोड़ दिया।