फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साई भीड़ ने आोरपी को पीटा, फिर कर दिया ऐसा काम कि...

Sun, 30 Jul 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के करावल नगर इलाके में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। दोपहर के समय मासूम घर के पास ही पतंग लेने दुकान पर गई थी। वहां आरोपी न सिर्फ बच्ची के साथ अश्लील हरकत की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


बच्ची रोती हुई घर पहुंची और उसने मां को सारी बात बताई। इधर मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। इधर गुस्साई भीड़ ने आरोपी कार में आग लगा दी। वारदात के बाद पुलिस ने पॉक्सो और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीण (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ करावल नगर इलाके में रहती है। रविवार दोपहर करीब 12.00 बजे मासूम गली में ही प्रवीण की पतंग की दुकान पर गई थी। वहां पतंग देने के बहाने आरोपी ने मासूम को अपनी दुकान में बुला लिया।
विज्ञापन


वहां आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बाद में आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। घटना का पता चलते ही फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

मोहल्ले वालों को पता चला कि उन लोगों ने आरोपी की कार में आग लगा दी। बाद में आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें