फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से ट्रक की टक्कर में एक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर

Sun, 28 Aug 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जसपुर में जलता ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर चूहड़पुर के पास शुक्रवार देर रात कैंटर ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और क्लीनर घायल हो गया। हादसे के बाद से कैंटर चालक लापता है। अलीगढ़ निवासी कैंटर मालिक की शिकायत के आधार पुलिस नेे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में अलीगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा है कि सासनी निवासी चालक कन्हैया लाल और क्लीनर दिनेश उनके कैंटर को लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव चूहड़पुर के पास देर रात कैंटर ने दिल्ली जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

मौके से एक शव बरामद किया गया और क्लीनर को घायल हालत में भर्ती कराया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक चालक का भी अतापता नहीं चला है। यह भी पता नहीं चल पाया कि वह खड़ा था या फिर चल रहा था।
विज्ञापन


हादसे की सूचने के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी और बाद में कासना पुलिस नेे जांच की। इस संबंध में एसएसआर्ई कासना ने बताया कि मामले की जांच के लिए गए दरोगा भी एक सड़क हादसे में घायल हो गए। इसके चलते हादसे के संबंध में अधिक जानकारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें