बुलंदशहर के नरौरा की गंगनहर में संदिग्ध हालात में कार गिरने से नवादा गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में कासना कोतवाली में तांत्रिक के खिलाफ अपहरण, जहर देने और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन शनिवार शाम तांत्रिक का शव बुलंदशहर से बरामद होने से पुलिस की जांच का रुख अब चालक की तरफ मुड़ गया है।
चालक और युवती की सकुशल बरामदगी को लेकर पांच टीमें गठित की गई हैं, जो बुलंदशहर, बदायूं, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में तलाश कर रही हैं।
सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है। सलीम के साथ गए सभी लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। चालक के मोबाइल की लोकेशन भी तलाशी जा रही है।