फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही ट्रैक्टर से संतुलन खोकर गिरा चालक, पहिये के नीचे आने से मौत

Sat, 13 Aug 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना रोड फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर चालक गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर निवासी सरजीत (34) काफी समय से अपने परिवार के साथ नहरपार स्थित भारत कॉलोनी में रहता था। सरजीत ट्रैक्टर चला परिवार का पालनपोषण करता था।

पिछले कुछ समय से वह ट्रैक्टर के लिए ट्राली की तलाश में था। शुक्रवार को वह ट्राली लेने के लिए अपने दोस्त विष्णु के साथ सरमथला गांव जा रहा था। ट्रैक्टर को स्वयं सरजीत चला रहा था।
विज्ञापन


सोहना रोड फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर चढने में दिक्कत करने लगा। तभी सरजीत ड्राइवर सीट से उठकर पंपिंग करने लगा। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। इस दौरान वह ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया। दोस्त विष्णु घायलावस्था में सरजीत को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें