बादलपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर छिड़ौली गांव के कब्रिस्तान से युवती के शव को कब्र से निकालकर उसके टुकड़े करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार सुबह कब्रिस्तान से करीब पौन किलोमीटर दूर काले कपड़े में बंधे उसके शव के टुकड़े मिले।
शव कब्र के पास पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार ऐसा करने में तांत्रिक का हाथ हो सकता है। शादीपुर छिड़ौली निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री की मौत 14 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी।
15 मई को शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने कब्रिस्तान से लगभग पौन किलोमीटर दूर एक चौराहे पर काले कपड़े में शव का हाथ और सिर बंधा देखा।
शव को तांत्रिक द्वारा तंत्र क्रिया के लिए निकालने का शक
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
कुछ ही देर में वहां सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कब्रिस्तान में जाकर देखा तो शव कब्र के ऊपर पाया गया। शव के ऊपर लपेटा जाने वाला कपड़ा भी कब्र से दूर पड़ा था। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव को अन्य अंगों के साथ दोबारा दफना दिया।
पुलिस को शक है कि मंगलवार रात में किसी तांत्रिक क्रिया के लिए शव क्षत-विक्षत किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शव के टुकड़े करने वालों की तलाश कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शव को क्षत-विक्षत करने की इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने इस पर जमकर हंगामा भी किया। वहीं कुछ लोग घटना से आतंकित और हैरान हैं।