जिस युवती को शादी का झांसा देकर प्यार कर रहा था दो बच्चों का बाप। उसी से छुटकारा पाने के लिए उसने खौफनाक कदम उठा दिया।
वारदात, ग्रेटर नोएडा जिले के गांव रबूपुरा में हुई। यहां दो बच्चों के पिता ने छुटकारा पाने के लिए प्रेमिका की हत्या कर दी और शव ईख के खेत में दफना दिया। साजिश के तहत आरोपी ने प्रेमिका के परिजनों को उसके दूसरे प्रेमी व दोस्तों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने पहले नामजद आरोपियों से पूछताछ की और बाद में शक होने पर सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि रबूपुरा के गांव मोहम्मदपुर जादौन गांव निवासी हेमंत कौशिक उर्फ टिंकू का 10 माह से गांव में ही रहने वाली माधुरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
हेमंत विवाहित है और दो बच्चों का पिता है, जबकि माधुरी का दूसरे युवक राहुल से भी प्रेम संबंध थे। नवंबर में माधुरी नेे आर्य समाज मंदिर में राहुल से शादी कर ली थी। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच राहुल और माधुरी को अलग रखने पर समझौता हो गया था। इसके बाद माधुरी हेमंत पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी।