नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह टैंपो के चपेट में आने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
मौके पर पहुंची पिटाई से जख्मी चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
चालक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, साढ़े तीन साल का चिन्मय परिजनों के साथ नजफगढ़ के जय विहार में रहता था। पिता देवेंद्र प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। चिन्मय शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था।
इसी दौरान एक टाटा 407 वहां से गुजरा, जिसके चपेट में आकर चिन्मय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं आस-पास के लोगों ने घटना के बाद चालक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।