फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

Sun, 23 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तिहाड़ जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पहचान सिराजुद्दीन (37) के रूप में हुई है। वेलकम में हुई एक हत्या के मामले में उसे सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


वह वर्ष 2009 से जेल में बंद था। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी मधुमेह व दिल की बीमारी से पीड़ित था। बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है। हालांकि उसकी मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

मामले की जांच मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक सिराजुद्दीन जेल संख्या 9 में बंद था। शुक्रवार दोपहर जेल में उसकी हालत बिगड़ने के बाद इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी गई। कैदी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेल के प्रवक्ता व अतिरिक्त महानिरीक्षक मुकेश प्रसाद ने बताया कि सिराजुद्दीन का कई वर्षों से इलाज चल रहा था। उसका बड़ा भाई भी हत्या के उसी मामले में जेल में बंद है। जेल प्रशासन की ओर से उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें