फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, किराएदार गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2014 02:08 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद नगर निवासी निजी कंपनीकर्मी की तीन साल की मासूम बेटी के साथ उनके ही किराएदार ने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर दादी मौके पर पहुंची और लोगाें की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

निजी कंपनी में कर्मचारी अपने परिवार के साथ शहीदनगर में रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी तीन साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी उनके किराएदार मनोज ने उसे अपने पास बुलाया और खेलते-खेलते छत पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी दादी छत पर पहुंची तो मनोज बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।

दादी के शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हो गए और मनोज को पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मनोज को छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अगर मेडिकल में रेप की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बच्चों से छेड़छाड़ और रेप के मामले
03 जुलाई 2013: वैशाली के वनस्थली स्कूल में सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़
06 छह नवंबर 2012: इंदिरापुरम के प्रिसीडियम स्कूल में साढ़े तीन साल की छात्रा से केयरटेकर ने की छेड़छाड़
07 सितंबर 2012: वसुंधरा स्थित डीपीएसजी में नर्सरी की छात्रा से बस ड्राइवर-कंडक्टर ने किया रेप
07 अगस्त 2012- शालीमार गार्डन में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें