भलस्वा डेयरी इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर डीयू की छात्रा पर केरोसिन डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनकी पहचान मुख्य आरोपी अभिषेक के पिता कन्हैया व उसके दोस्त राहुल व बिट्टू उर्फ टेढ़ी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
वहीं पुलिस ने पहले पकड़े गए तीनों आरोपियों अभिषेक, करण व विजय को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित छात्रा के बयान भी दर्ज किए।
फिलहाल युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अपने बयान में छात्रा ने आठ-दस लोगों द्वारा उसे जलाने का आरोप लगाया है।