राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। इस बार अज्ञात अभिभावकों ने एक नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया। राहगीरों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
फौरन पुलिस ने बच्ची को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह कवि नगर बस्ती, सब्जी मंडी इलाके में मौजूद कूड़ेदान में राहगीरों ने किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी।
डॉक्टरों की देखरेख में है बच्ची
डाक्टर
- फोटो : file photo
देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों का तांता लग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर ने तुरंत बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।
फिलहाल बच्ची डॉक्टरों की देखरेख में है। पुलिस बस्ती के आसपास मौजूद दाइयों और डॉक्टरों से संपर्क कर बच्ची की मां का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस आशंका जता रही है कि लड़की होने के कारण किसी मां ने नवजात को फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।