फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में लूटपाट के बाद तीन मजदूरों की हत्या

Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुलंदशहर व यूपी के अन्य जिलों के लिए.........

-बदमाशों ने गला घोटकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/सोहना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर गांव नुनेरा के पास स्थित ग्रास नामक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने लूटपाट के बाद तीन मजदूरों की गला घोटकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह घटना का खुलासा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खुर्जा जिला बुलंदशहर(यूपी) निवासी अलाउद्दीन (50), हसनपुर (पलवल) निवासी धर्मबीर (45) व गांव महेशपुर जिला (यूपी) निवासी मोहित (20) गांव रामगढ़ (बादशाहपुर) निवासी श्यामबीर के फार्म हाउस में मजदूरी करते थे और रात में रखवाली का जिम्मा भी संभालते थे।

बीती रात बदमाशों ने यहां धावा बोल दिया और तीनों की हत्या कर दी। हत्यारे फार्म हाउस से एक फ्रिज, एक इनवर्टर व घास काटने की मशीनें लूटकर ले गए। सुबह जब फार्म हाउस में घास काटने के लिए महिला मजदूर पहुंची तो शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एक मजदूर का शव रसोई के पास पड़ा था और दो मजदूरों के शव पास के ही खेत में मिले। पुलिस के मुताबिक तीनों मजदूरों की गला घोटकर हत्या की गई हेै। मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार के हथियार के निशान नहीं है।

डीसीपी अशोक बक्शी, एसीपी क्राइम रणबीर यादव, एसीपी सोहना विरम सिंह के अलावा निबौट चौकी प्रभारी चंद्रभान पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी सोहना विरम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें