छावला के रोशनपुरा इलाके में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में रविवार दिनदहाड़े एक युवक की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय युवक क्रिकेट खेलने के बाद अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर आ रहा था।
बाइक सवार बदमाशों ने उस पर तीन गोली चलायी। पूरी वारादात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मरने वाले युवक की पहचान दिनेश(24) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि दिनेश का शनिवार को क्रिकेट खेलने के दौरान मैदान में कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था।