फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक ने की बस एक गलती और नौकरानी ने ऐसे उठाया फायदा

Wed, 10 May 2017 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी के पॉश इलाके के फ्लैट में नौकरानी ने मकान मालिक के पीछे से लाखों रुपयें के जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। मकान मालिक के शाम को घर पहुचनें पर नौकरानी की करतूत का पता चला। जिसके बाद आरोपी नौकरानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 सेक्टर-51 के आर्चिड व्यू सोसाइटी के फ्लैट में कुमार आशीष और पत्नी मेघना दोनो मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते है। कुमार आशीष ने शिकायत में पुलिस को बताया कि दस महीने पहले बदायूं उत्तर प्रदेश की रहने वाली सोनम नौकरानी को रखा था।

जो 24 घटें घर पर ही रहती थी और उनके पीछे से बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान रखती थी। लेकिन सोमवार को नौकरानी सोनम अपनी बहन के साथ कुछ घंटे के लिए बाहर जाने के लिए कहा था। सोमवार दोपहर सोनम अपनी बहन के साथ चली गई।
विज्ञापन


लेकिन लौट कर दुबारा नही आई।  शक होने पर कमरे की तलाशी ली तो घर के जेवर और कैश गायब मिले। आशीष की पत्नी मेघना ने बताया कि घर से 90 हजार कैश, दो हीरे की अंगूठी, सोने के कड़े सहित लाखों के जेवरात गायब है। मेघना का कहना है  कि सेक्टर-57 में रहने वाली उसकी बहन सबीना भी गायब है। जबकि  गार्ड ने भी दोनो बहनो को ं एक साथ सोसाइटी से बाहर जाते हुए देखा था।

सत्यापन नही करवाया
एएसआई धर्मवीर ने बताया कि पीड़ितों ने नौकरानी का सत्यापन भी नही करवाया था और न ही परिवार के पास नौकरानी की फोटो और नंबर भी नहीं है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें