फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली घुमाने के बहाने बंगाल से नाबालिग को बुलाया, करवाया ऐसा काम...

Thu, 10 Aug 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को पश्चिम बंगाल से बहला-फुसला कर भगा कर गुरूग्राम ले जाने का मामला सामने आया है। उसके पिता का देहांत कुछ समय पहले हो गया था। वह वहां 9वीं क्लास में पढ़ती थी।
विज्ञापन
  उसकी बातचीत अनवर नाम के व्यक्ति से हो गई। जो उसे दिल्ली घुमाने के बहाने गांव से उसे गुरुग्राम ले आया और एजेंसी पर लगा दिया। जिसका मामला दर्ज हो चुका है और बच्ची को शैल्टर होम भेज दिया गया है।
बता दें कि गुरुग्राम आने के बाद उसे दिल्ली घुमाने की बजाय एक एजेंसी के माध्यम से घरों में नौकरानी लगा दिया। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमेटी से संपर्क कर इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला चाइल्ड ट्राफिकिंग का बताया गया

demo pic
कमेटी की अध्यक्ष शकुंतला ढुल ने बताया कि यह मामला चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुडा हुआ है। नाबालिग को इसी तरह से बहला फुसलाकर वहां से लाया जाता है और यहां एजेंसी के माध्यम से सांठगांठ कर नौकरानी लगा दिया जाता है।   इस मामले में पालम विहार थाना पुलिस ने कमेटी अध्यक्ष के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को शैल्टर होम भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।   उधर, कमेटी की चेयरमैन शकुंतला ढुल का कहना है कि इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संपर्क कर बच्ची के मामा को इसकी सूचना दे दी गई है। वहां से जानकारी मिली है कि नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला परिजनों ने पश्चिम बंगाल पुलिस को दर्ज कराया था जिसमें वहां की पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें