फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ होंडा सिटी पर हाथ साफ करता था ये चोर, फिर करता था ऐसा हाल कि छूट पड़ेगी हंसी

Tue, 16 Jan 2018 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होंडा सिटी फेसलिफ्ट
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस ने होंडा सिटी कारें चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों में एक नाबालिग व एक माल का खरीददार भी है। इनकी पहचान लव राघव (22), माल का खरीददार रियाजू (36) और नाबालिग के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दो आरोपी बलविंदर और अमनदीप मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ होंडा सिटी व कई कारों के पार्ट्स के अलावा कारों को खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Honda City
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि 11 जनवरी की रात को हौजखास थाने में तैनात एएसआई इस्लामुद्दीन और सिपाही रमजान अली गश्त पर थे। इस बीच सुबह 5 बजे दोनों ने गौतम नगर की ओर जाते हुए होंडा सिटी कार को देखा।

दोनों ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने की बजाय उसे भगा लिया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। कार में चार लोग थे। नाबालिग व लव राघव को दोनों ने काबू किया, जबकि इनके साथी मौके से फरार हो गए।

छानबीन में पता चला कि बरामद होंडा सिटी दालान वाला, देहरादून (उत्तराखंड) से चोरी हुई थी। आरोपियों ने बताया कि वह सिर्फ होंडा सिटी कारें चोरी करते थे। कारों के पुर्जे अलग कर उन्हें खिड़की एक्सटेंशन के कबाड़ी रियाजू को बेच दिया जाता था। पुलिस ने बाद में रियाजू को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें