फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है 16 साल पुराना वो मामला जिसमें तोगड़िया को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस

Tue, 16 Jan 2018 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
अपने एनकाउंटर की आशंका जताकर चर्चा में आए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने दावा किया है कि पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। आपको बता दें कि राजस्‍थान पुलिस को 16 साल पुराने मामले में तोगड़िया की तलाश थी उसी के सिलसिले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस का दावा है कि पुलिस के आने की भनक वांछित प्रवीण तोगड़िया को लग गई। पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह वहां से कहीं निकल गए। दरअसल, जिस मामले में राजस्थान पुलिस तोगड़िया को अरेस्ट करने पहुंची थी, वह मामला वर्ष 2002 का है। 

उनके खिलाफ सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में सांम्प्रादियक तनाव के मद्देनजर लागू धारा 144 को तोड़ने का आरोप है। तोगड़िया ने धारा 144 का उल्लंघन कर वहां सभा की थी। इस पर उनके खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। सेशन कोर्ट में यह मामला लंबे समय से विचाराधीन है। लगातार पेशी पर नहीं आने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जिसे तामील करवाने राजस्थान पुलिस अहमदाबाद गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर फैल गई यह अफवाह

विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : social media
पुलिस को प्रवीण तोगड़िया के अहमदाबाद में होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस वहां पहुंची तो तोगड़िया उन्हें नहीं मिले। इस बीच तोगड़िया की गिरफ्तारी की बात फैल गई और बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। राजस्थान पुलिस पर भी सवाल उठने लगे। 

दिनभर चले घटनाक्रम के बाद  पुलिस के डीजीपी ओपी गल्होत्रा की ओर से प्रेसनोट जारी कर सफाई दी गई कि तोगड़िया को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

वहीं सोमवार सुबह रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद आखिरकार तोगड़िया देर शाम शाही बाग में अचेत हालत में मिले। इसके बाद होश में आने पर वह आज मीडिया के सामने आए, और कहा कि 'मैं हिंदू एकता की कोशिश में लगा हुआ हूं, लेकिन मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। केंद्र की खुफिया एजेंसियां लोगों को डरा रही हैं। पुराने केस निकालकर IB से लोगों को डराया जा रहा है।'  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें