फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगाई सेंध, उड़ाया नगदी-जेवर

Fri, 13 May 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में चोरों ने मंगलवार रात एक घर में सेंध लगाकर नगदी और जेवर पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक दीवान सिंह परिवार के साथ जमालपुर गांव में रहते हैं। मंगलवार की रात चोरों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार सेंध लगाकर चोर घर के अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया है कि उसने दो लाख रुपये आलमारी में रखे हुए थे जिसे चोरों ने चुरा लिया। इसके साथ ही सोने और चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें