हत्या और ऐसे ही कई संगीन आपराधिक मामलों में जेल की सजा काट रहे तीन बदमाशों को गुड़गांव के क्राइम ब्रांच यूनिट एक ने देररात गिरफ्तार किया।
बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों कई संगीन मामलों में सोनीपत जेल में सजा काट रहे थे कुछ दिनों पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद एक व्यक्ति की हत्या की फिराक में थे। जिसमें लगातार बदमाशों ने पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के पास से एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी बरामद हुई है।
सेक्टर-46 स्थित क्राइम ब्रांच यूनिट को देररात सूचना मिली थी कादरपुर स्थित सीआईएसएफ के तीन युवक हथियारों के साथ घात लगाए बैठे हैं।
सूचना के आधार पर सीआईए यूनिट ने योजना बनाते हुए तीनों को यहां से धरदबोच लिया। सीआईए कस्टडी में बदमाशों ने खुलासा किया कि कुंडली निवासी अनंतराम के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी, पैरोल पर बाहर आते ही 27 फरवरी को उन्होंने उसकी हत्या की योजना बना रखी थी, इसलिए वे यहां पर तैयारी कर रहे थे।
सीआईए के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाशा शातिर है इनपर सोनीपत में कई आपराधिक मामले दर्ज है। बदमाशों की पहचान सोनीपत कुंडली निवासी सतेंद्र उर्फ सीटू, जयदीप और राजेश उर्फ मीनू के रूप में हुई है।
पुलिस को बदमाशों के कब्जे से एक 9एमएम की देसी पिस्तौल के अलावा 12 कारतूस भी बरामद हुए है। सीआईए एएसआई मुरालीलाल के बयान के आधार पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।