फोर्टिस अस्पताल में आद्या की मौत मामले में सुशांत लोक थाना पुलिस ने सिविल सर्जन गुरुग्राम, रॉकलैंड अस्पताल दिल्ली व लाल पैथ लैब दिल्ली को तलब किया है। पुलिस ने उन्हें रिमाइंडर नोटिस जारी कर तीन दिन में जांच में सहयोग करने को कहा है।
बता दें कि द्वारका दिल्ली निवासी जयंत सिंह ने अपनी बेटी आद्या को इलाज के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में 30 अगस्त को भर्ती कराया गया था। 14 सितंबर को उसकी मौत हो गई।
अस्पताल की ओर से 15.76 लाख रुपये का बिल देने का मामला उछलने के बाद प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई। इसमें घोर लापरवाही सामने आई।
जांच के दौरान धारा 188 भी लगाई
adya singh
- फोटो : अमर उजाला
इस पर सिविल सर्जन गुरुग्राम के माध्यम से जांच रिपोर्ट के आधार पर फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 पार्ट-2 के तहत मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान धारा 188 भी लगाई थी।
मामले की जांच में पुलिस ने उक्त तीनों को नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने को कहा था, लेकिन नोटिस के बावजूद भी तीनों ही जांच में शामिल होने नहीं पहुंचे।
मंगलवार को सुशांत लोक थाना पुलिस ने तीनों को ही तलब कर रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव फौगाट ने बताया कि रिमाइंडर नोटिस में उन्हें जांच में शामिल होने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।