फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों का एक और सीरियल रेपिस्ट रंगे हाथों पकड़ा, सुनाई चौंकाने वाली कहानी

Tue, 07 Feb 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहिणी जिले के विजय विहार इलाके में सोमवार सुबह एक सीरियल रेपिस्ट पकड़ा गया। वह चार साल की मासूम बच्ची को अगवा करने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही बच्ची की मां की नजर आरोपी पर पड़ी, उसने शोर मचा दिया। आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी की मंशा बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने की थी। लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। 
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आकर फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की

rape shimla
पुलिस के मुताबिक नरेश पर पहले भी बच्चियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले दर्ज हैं। एक मामले में उसे तीन साल की सजा भी हो गई है, जिसमें फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी पीडोफिलिया (छोटे बच्चों से सैक्स करने की इच्छा) का शिकार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दुष्कर्म और शराब तस्करी के मामले हैं दर्ज

demo pic - फोटो : अमर उजाला
नरेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह शराब की तस्करी करता है। उसके खिलाफ शराब तस्करी व दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले दर्ज हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह 11.12 बजे विजय विहार इलाके में पीसीआर कॉल मिली कि एक बदमाश चार साल की मासूम बच्ची को अगवा करने का प्रयास कर रहा था। फौरन मौके पर पुलिस पहुंची आरोपी को दबोच लिया गया। 
 
विज्ञापन

पीड़िता की मां प्रेस करने का काम करती है

gangrape
उसके पास से बच्ची सकुशल बरामद हो गई। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में कपड़े प्रेस करने का काम करती है। सोमवार सुबह वह अपने काम में लगी थी। इसी दौरान वहां खेल रही बच्ची को नरेश ने अगवा कर लिया। उसकी आरोपी पर नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। बाद में आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की गई। नरेश ने खुलासा किया कि वह शराब तस्करी करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें