फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में पहुंची 6 साल की मासूम का रेप, सीसीटीवी में हुआ खुलासा

Tue, 07 Feb 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लालगंज से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 6 साल की मासूम के साथ रेप किया गया है। दरअसल, बच्ची शादी में शरीक होने के लिए पहुंची थी। इस बीच आरोपी ने आईस्क्रीम खिलाने का लालच देकर बच्ची से रेप किया इसके बाद वो बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल वैवाहिक समारोह का आयोजन लालगंज-बछरावां रोड पर एक मैरिज लॉन में किया गया था। 

घर के सभी लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पीड़िता बच्चों के साथ खेल रही थी और सभी लोग खाना खा रहे थे। इस दौरान आरोपी वहां आया और बच्ची को लालच देकर एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसने उसका रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से हो रही है जांच

- फोटो : Demo
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं एसपी की फटकार के बाद सोमवार को सरेनी पुलिस ने बच्ची के साथ हुए गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कर ली। मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंपी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें