फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में चोर लगातार गाड़ियों और टायरों की दुकानों को निशाना बना रहे हैं।
मंगलवार को भी एक ऐसे ही मामले की शिकायत पुलिस से की गई। यहां चोर आए तो थे, गाड़ी चुराने पर जब गाड़ी की चुकानों पर भारी पहरा देखा तो उन्होंने मन बदल दिया और गाड़ियों के टायर की दुकान को अपना निशाना बनाया
पढ़ें: डेढ़ घंटे तक घुमाते रहे फिर लूट लिया उसे
चोर यहां से हजारों रुपये के टायर चोरी करके ले गए। सेक्टर-29 में अनिल कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बल्लभगढ़ स्थित सराय प्याला में दुकान है।
अनिल ने मंगलवार को सदर बल्लभगढ़ थाने में दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि वह रात में अपनी दुकान बंद करके घर आया था, जब रविवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा था और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान की जांच की तो वहां से 20 टायर गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।