फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रह गए इंजीनियर, चोर लूट ले गए घर

Mon, 24 Feb 2014 01:26 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत पीजी में रहने वाले चार इंजीनियरों के घर में सुबह तड़के चोरों ने दो लैपटॉप, तीन मोबाइल और आधा दर्जन डेबिट कार्ड चोरी कर लिए।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब पीड़ित शिकायत करने थाने पहुंचे और पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करने की बजाए उसे गुमशदगी में दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के रहने वाले राजाराम, साई गोपाल, अरुण कुमार और प्रवीण कुमार सेक्टर-41 स्थित जे-67 के पीजी में रहते हैं।

चारों सेक्टर-126 स्थित एचसीएल कंपनी में इंजीनियर हैं। 29 जनवरी को चारों अपने कमरे में सोए हुए थे। गेट के अंदर का लॉक खराब होने के चलते उन्होंने गेट अंदर से बंद नहीं किया।
विज्ञापन


सुबह जब वह सोकर उठे तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने देखा कि कमरे से मोबाइल, घड़ी, डेबिट कार्ड, वोटर आईडी व पर्स आदि चोरी हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें