फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलवाने के बहाने करता रहा महीनों रेप, ठगे रूपए

Mon, 24 Feb 2014 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय युवती को साल भर पहले गिरिजेश और युवती की सहेली सरिता ने नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया और कानपुर ले आए।
विज्ञापन


अपने इस प्लान में उन दोनों ने लड़की के मां बाप को भी बेवकूफ बनाया और नौकरी में कागजी करवाई करने के बहाने उनसे बीस हजार रूपए भी ठग लिए।

कानपुर आकर गिरिजेश ने उन दोनों के रहने का इंतजाम कांशीराम कालोनी में कर दिया था। लेकिन एक दिन जब सरिता घर में नहीं थी तब गिरिजेश चोरी छिपे घर में घुस आया और लड़की का रेप कर लिया।

अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात जब लड़की ने अपनी दोस्त सरिता को बताया और पुलिस के पास चलने के लिए कहा तब सरिता उसकी मदद करने से मुकर गई और नौकरी पाने के लिए गिरिजेश के कहे अनुसार ही चलने को कहने लगी।
विज्ञापन


अपनी ही सहेली से मिले धोखे के बाद गिरिजेश लड़की को नौकरी का पक्का वादा कर उससे पांच महीनों तक रेप करता रहा। एक दिन उस युवती को इस बात का पता चला कि वो दोनों मिलकर उसे जल्द ही देह व्यापार में डालने वाले हैं।
विज्ञापन


किसी तरह से उस युवती ने हिम्मत जुटाकर आस पास के लोगों को इस बात की खबर दी। लोगों ने लड़की की मदद करते हुए पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें