फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर का वेरिफिकेशन नहीं कराना पड़ा महंगा

Wed, 30 Jul 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में बिना वैरिफिकेशन नौकर रखना एक बिजनेसमैन को भारी पड़ गया। एक सप्ताह पहले ही घर की देखभाल के लिए रखे गए नौकर के भरोसे बिजनेसमैन ने पूरी कोठी उसके भरोसे छोड़ दी।
विज्ञापन


शाम को जब वह परिवार के साथ वापस लौटे तो नौकर घर का कीमती सामान लेकर फरार था। बिजनेसमैन की शिकायत पर पुलिस ने नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सेक्टर-15 पार्ट वन निवासी योगेंद्र जैन का गुड़गांव में अपना बिजनेस है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले ही उन्होंने नेपाल निवासी नरेश थापा को घर में काम के लिए रखा था। मंगलवार को बिजनेसमैन अपने परिवार के साथ बाहर गए और नरेश को घर की देखभाल के लिए छोड़ गए।
विज्ञापन


शाम को जब परिवार वापिस लौटा तो घर में कोई नहीं दिखा। घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में सामने आया कि उनके घर से ढाई लाख रूपये कैश के अलावा करीब पांच लाख के जेवरात गायब मिले। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें