पटेल नगर इलाके में कार से आए बदमाशों ने एक कपड़े के शोरूम से लाखों के सूट और शादी के जोड़े उड़ा लिए। वारदात में दो महिलाएं भी शामिल थीं।
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, वेस्ट पटेल नगर में क्रिएटिव फैशन के नाम से शिशिर शर्मा का कपड़े का शोरूम है।
उसने गत 29 जनवरी को चोरी होने की शिकायत पटेल नगर थाने में की। शिशिर ने बताया कि गत जनवरी को शोरूम में कार से दो महिलाओं समेत चार लोग आए थे।
उन लोगों ने कुछ महंगे सूट और शादी के जोड़े पसंद किए, लेकिन अगले दिन ले जाने की बात कहकर चले गए। इस आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।