फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रॉड टैवल कंपनी के गोवा पैकेज ने इस कपल को रुला दिया

Mon, 03 Feb 2014 02:25 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में हॉली डे पैकेज के नाम पर एक दंपति से 25 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दंपति ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


टावर-6 बीटा वन, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले हर्ष शेखर को पिछले साल सितंबर में सेक्टर-27 सब मॉल स्थित पालमेरीन्हा हॉली डे गोवा नाम की एक कंपनी से फोन आया।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि उनका गोवा टूर का लकी ड्रॉ निकला है। हर्ष ने कंपनी के कर्मचारियों मुकेश और ओंकार से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: ट्रेवल पैकेज लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना...

दोनों ने 25 हजार रुपये जमा करने पर सात दिन और छह रात के गोवा टूर का पैकेज ऑफर किया। ऑफर पसंद आने पर हर्ष ने कंपनी में 25 हजार रुपये जमा कर दिए।

जिसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में टूर पैकेज मिलने का आश्वासन दिया गया। हर्ष दिसंबर में तय तिथि पर गोवा रवाना हुए, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि बताए गए रिजॉर्ट में उनके नाम की कोई बुकिंग नहीं है।
विज्ञापन


यह सुनकर कपल की होश उड़ गए। उन्हें पैसे ठगे जाने से अधिक दुख इस बात का था कि अब कहां जाएं।

फोन पर संपर्क करने पर दोनों कर्मियों का नंबर स्विच ऑफ निकला। उन्होंने कंपनी से संपर्क किया तो उनको पैसा वापस नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें