फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स तक पहुंची पुलिस, लेकिन देखते ही रह गई हैरान

Sun, 01 Oct 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर  
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के विधायक राजकुमार ठुकराल को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले की पहचान पुलिस ने कर ली है। लेक‌िन जो शख्स फोन कर रहा था उसे देखकर पुल‌िस हैरान रह गई। 
विज्ञापन


दरअसल, पुल‌िस ने उसकी पहचान मेरठ निवासी एक युवक के रूप में की है। युवक को पकड़ने के लिए रुद्रपुर पुलिस ने मेरठ में जाल बिछा दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाला युवक मेरठ के ही किसी अस्पताल में भर्ती है, जिसके चलते पुलिस उसे हिरासत में नहीं ले सकी है।

बता दें कि सोमवार को भाजपा की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे रुद्रपुर विधायक राजुमार ठुकराल को अज्ञात युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक के भाई संजय ठुकराल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसल‌िए नहीं ल‌िया ह‌िरासत में

युवक के फोन की सीडीआर निकालने के बाद युवक की लोकेशन यूपी के मेरठ में मिली। आरोपी को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस मेरठ पहुंच गई है लेकिन
लेक‌िन पुल‌िस उस वक्त हैरान रह गई जब उन्होंने देखा क‌ि वह अस्‍पताल में भर्ती है। इसल‌िए उसे ह‌िरासत में नहीं ल‌िया जा सका।

कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि पुलिस टीम आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।  इस मामले में विधायक ठुकराल का कहना है कि बुधवार दोपहर में भी उन्हें दो बार धमकी देने वाले युवक ने फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है। युवक को पकड़कर मामले का खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें