फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को दी दर्दनाक मौत, मदर डेयरी पर मिला खून से लथपथ शव

Thu, 23 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के चांदनी चौक स्थित मदर डेयरी के बूथ पर एक युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त गाजीपुर, मेरठ (उप्र) निवासी रोशनलाल (33) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सुबह ग्राहक मदर डेयरी पर दूध लेने पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि गला घोंटने के बाद रोशनलाल को चाकू घोंपकर मारा गया है।

पुलिस ने उसके परिजनों को हत्या की सूचना दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, टाउनहॉल स्थित मदर डेयरी के बूथ पर रोशनलाल हेल्पर का काम करता था। बूथ किसी और शख्स के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गला घोंटा फिर चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

सुबह करीब 7 बजे ग्राहक बूथ पर पहुंचे तो दुकान का आधा शटर खुला हुआ था। अंदर झांकने पर रोशनलाल खून से लथपथ पड़ा था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बूथ का सामान अंदर फैला हुआ था। वहां 10 और 20 के नोट भी पड़े थे। मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन गायब मिला है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश या लूटपाट के लिए रोशनलाल की हत्या की गई।

शव की हालत देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि हत्यारों से लड़ने के लिए रोशनलाल और हत्यारों के बीच लड़ाई हुई थी। उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान मिले हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे से सबूत जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें