फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप 

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
तिलक नगर इलाके में रविवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बलवीर सिंह (23) अपने परिजनों के साथ गुरुनानक नगर में रहता था। परिवार में उसके पिता सुरेंद्र सिंह, मां और भाई मनमीत है। 

बलवीर इलाके में ही एल्युमीनियम का दरवाजा बनाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात पड़ोस में रहने वाला दोस्त शेरा उसे बुलाकर ले गया था। 
विज्ञापन

जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचकर हुआ फरार

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद शेरा ने पड़ोस में बताया कि बलवीर को किसी ने चाकू मार दिया। शेरा उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टरों ने बलवीर को मृत घोषित कर दिया है।

बलवीर के जांघ पर चाकू के दो निशान थे। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून निकलने की वजह से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने शेरा पर हत्या करने का आरोप लगाया। 

बताया गया कि दो साल पहले शेरा के भाई की हत्या हुई थी। शेरा को शक था कि बलवीर की वजह से ही उसके भाई की हत्या हुई थी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें