फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को भारी पड़ा शादीशुदा महिला से प्यार, पति ने चाकू से किया लहूलुहान

Tue, 05 Jul 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमन विहार इलाके में शादीशुदा महिला से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया। महिला के पति ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करउसकी तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार मनोज (बदला हुआ नाम) (22) सपरिवार कर्ण विहार में रहता है। वह मजदूरी करता है।

मनोज इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्यार करता है। कुछ दिन पहले वह महिला को लेकर गुजरात चला गया था। महिला के पति ने अमन विहार थाने में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से पहले ही दोनों के करते थे प्यार

पुलिस - फोटो : Demo Pic
गुजरात से वापस आने के बाद रविवार को मनोज महिला के साथ मामले को निरस्त करवाने अमन विहार थाना गया था। जहां से वह वापस आ रहा था।रास्ते में महिला के पति ने मनोज को रोक लिया और उससे झगड़ा करने लगा। 

झगड़े में दौरान महिला के पति ने चाकू निकालकर मनोज के मुंह और कंधे पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। 

मनोज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि महिला पहले मनोज के मामा के घर में बतौर किराएदार रहती थी। जहां दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे लेकिन महिला के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी अन्य जगह पर कर दी। बावजूद मनोज महिला को चाहता था और उसे लेकर गुजरात चला गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें