फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर महिला से गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

Mon, 16 May 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
सेक्टर पांच के गोल चक्कर के पास स्थित मां वैष्णोव ढाबे पर दो साल तक काम कर चुकी महिला ने उसके संचालक पर सहयोगी के साथ मिल कर सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर अपने समथर्को से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन


सेक्टर पांच थाना पुलिस सात लोगों पर सामुहिक दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। न्यू पालम विहार में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को बताया कि वह गोल चक्कर के पास मां वैष्णोव ढाबे पर काम करती थी।

उसके संचालक दिनेश कटारिया व सहयोगी स्वरुप कटारिया ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। उसने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने समर्थक अशोक फाईनेंसर, कपिल, टोनी व एक अन्य से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसका दो साल का वेतन भी नहीं दिया है। वह इस समय ढाबे के सामाने पान- व अन्य सामान का खोखा लगाती है। जिसे बंद कराने का प्रयास किया गया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। पुलिस ने जब उसे अदालत में बयान देने के लिए बुलाया तो वह मुकर गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें