फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने गए तहसीलदार की टीम को पीटा

Wed, 03 Sep 2014 10:49 PM IST
अमर उजाला, धौलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में सोमवार रात मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ छापामारी करने तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम गई थी। खनन माफियाओं ने टीम को धमकाते हुए चुपचाप वापस चले जाने को कहा।
विज्ञापन


तहसीलदार केखनन बंद करने को कहने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। टीम के साथ मारपीट कर दौड़ा लिया और इधर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।

लेखपाल की तहरीर पर एक नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

धौलाना तहसीलदार दलीप कुमार यादव को रात में करीब 10 बजे सूचना मिली कि गांव देहरा में अवैध खनन किया जा रहा है। वह लेखपाल ओमवीर, होमगार्ड सत्यप्रकाश, राकेश व ड्राइवर अतुल गहलौत के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां पर दो डंफर और एक जेसीबी से खनन किया जा रहा था। तहसीलदार टीम को देखकर खनन माफियाओं ने उन्हें चुपचाप वापस चले जाने को धमकाया।

तहसीलदार दिलीप कुमार यादव के खनन बंद करने को कहने पर आरोपी आसिफ अली ने अपने साथियों के साथ टीम पर धावा बोल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सूचना पाकर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


लेखपाल ओमवीर की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 197, 198, 199, 332, 353, 504, 506 और खनन एक्ट 3/57-60 में देहरा निवासी आसिफ और उसके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही है। तहसीलदार ने अपने साथ मारपीट से इंकार करते हुए सिर्फ अभद्रता की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें