फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ पर निकले युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चलाई गोली

Sun, 26 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
सुबह दौड़ के लिए घर से निकले लोकेश कुमार निवासी बदरपुर सैद को अरावली कॉलेज के पास कुलदीप और राहुल ने पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। लोकेश ने बचाव किया तो उस पर गोली चला दी गई। इससे पहले की लोग एकत्र होते, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में काफी अर्से से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


लोकेश के मुताबिक, वह सेक्टर-16 में नेहरू कॉलेज में पढ़ता है। पुलिस और रक्षा बल में भर्ती होने के लिए वह रोज सुबह दौड़ने जाता है। शनिवार सुबह भी वह घर से निकला था। अरावली कॉलेज के पास राहुल ने उसे पीछे से पकड़ लिया और कुलदीप ने उस पर चाकू से वार कर दिया। लोकेश ने बचाव किया तो कुलदीप ने तमंचे से फायर कर दिया।

गोली उसकी पीठ को छूती हुई निकल गई। आवाज सुनकर कॉलेज के गार्ड बाहर निकल आए और उन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। लोकेश को बीके सिविल अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में काफी पहले से झगड़ा चला आ रहा है। कुलदीप पक्ष के खिलाफ चल रहे मुकदमे में लोकेश गवाह था। एसएचओ तिगांव थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कुलदीप और राहुल के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें