फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी खड़खड़ी के ‘भाई’ ने मारी थी गोली

Fri, 27 Nov 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथला पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुदेश की हत्या के आरोपी ओम कुमार उर्फ ग्यासी को क्राइम ब्रांच टीम और लोनी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दिनदहाडे़ हुए इस एनकाउंटर में ग्यासी के पैरों में पुलिस की तीन गोलियां लगीं। इससे वह बाइक से गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर निकल भागे। घायल को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्यासी 50 हजार के इनामी रहे बदमाश हरेंद्र खड़खड़ी का चचेरा भाई है। हरेंद्र खड़खड़ी को भी क्राइम ब्रांच प्रभारी अवनीश गौतम ने 24 अप्रैल को गोविंदपुरम से दिनदहाड़े एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ग्यासी के भाई ओमसेन और सुभाष भी जेल में हैं। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शराब के लिए पानी नहीं देने पर आरोपी ने सुदेश को गोली मारने की बात कबूली है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।

बुधवार रात सिपाही सुदेश यादव की हत्या के बाद पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया गया था। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया बृहस्पतिवार दोपहर चिरौड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को क्राइम ब्रांच प्रभारी अवनीश गौतम और लोनी पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर कई फायर किए।

गोली पीसीआर वैन पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक के दोनों पैरों में गोली लगने से वह बाइक से गिर गया। अन्य दो बदमाश भाग खड़े हुए।

पुलिस ने घायल आरोपी को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओम कुमार उर्फ ग्यासी हरेंद्र खड़खड़ी का चचेरा भाई है।

वह 2014 में एक युवक को गोली मारकर भाग गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि आरोपी की हालत खतरे से बाहर है। उसे तीन गोलियां लगी थीं।

ऑपरेशन के बाद तीनों गोलियां निकाल दी गई हैं। मुठभेड़ के दौरान एसओ लोनी एपी सिंह भी चोटिल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

क्या थी घटना
बंथला पुलिस चौकी के पीछे मंडोला में बुधवार रात को कृष्ण कसाना की दो पुत्रियों की शादी थी। उनकी बड़ी बेटी की बारात मवाना मेरठ और छोटी पुत्री की बारात खड़खड़ी से आई थी।

बारात में शामिल तीन बदमाश पुलिस चौकी में पानी लेने के लिए जाने लगे। वहां तैनात कांस्टेबल सुदेश द्वारा विरोध करने पर ग्यासी ने पिस्टल से कांस्टेबल के सीने में गोली मार दी। जिससेे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।

बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर पहरा देंगे पुलिसकर्मी
गाजियाबाद। लोनी में सिपाही सुदेश यादव की हत्या के बाद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। अब थाने और चौकियों पर पहरा ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने सभी थाने और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उधर, सिपाही सुदेश यादव को पुलिस लाइंस में सलामी दी गई।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी डॉ. अजयपाल समेत पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे। सलामी के बाद सिपाही का शव उनके परिजन मैनपुरी स्थित पैतृक गांव ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें