फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप 

Sat, 28 May 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
महिला से रेप
विज्ञापन
बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बादशाहपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता  मूलरूप से पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली है जो गुड़गांव के बादशाहपुर इलाके में रहती है।
विज्ञापन


वहीं पर प्रवीन नाम का युवक मोबाइल की दुकान चलाता है। कुछ महीने पहले ही युवती की युवक से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे उसने स्वीकार कर लिया। 

आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी वह शादी की बात करती वह टाल मटोल करने लगता। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान उसने उसके साथ कई बार संबंध स्थापित किए। युवती का कहना है कि जब उसने युवक पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने उसके साथ बातचीत बंद कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें