फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लूटते थे ट्रक, पुलिस ने चार काे दबोचा

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

दादरी से 7 नवंबर व अलीगढ़ से 13 अक्टूबर को लूटा था ट्रक
गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई
विज्ञापन
लूट आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना समेत दो आरोपी अब भी फरार हैं। एसपी क्राइम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 7 नवंबर को बुलंदशहर निवासी हामिद के ट्रक को कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया था।
विज्ञापन


बदमाश हथियारों के बल पर चालक-परिचालक को अगवा कर गुलावठी क्षेत्र में ले गए। यहां दोनों को फेंककर ट्रक लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 29 नवंबर को दिल्ली सेे सूरजपुर निवासी शाकिब उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया और 30 नवंबर को पूछताछ के बाद जेल भेेज दिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विनय उर्फ वीके, उसके भाई प्रशांत निवासी खानपुर (बुलंदशहर) और सोनू उर्फ डीलर निवासी मोहल्ला रोगन कस्बा जहांगीराबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 41 बोरे प्याज के बीज, 113 कार्टून (जूते, चूड़ी, रजाई कवर, बेड शीट, वेट मशीन आदि) बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह का मुखिया अजय यादव निवासी दादू की मड़ैया जिला अलीगढ़ है। अजय पूर्व में ट्रांसपोर्ट पर काम करता था और उसे माल व ट्रक के आने जाने की पूरी जानकारी है। काम छोड़कर आरोपी ने गिरोह बना लिया और उसमें गिरफ्तार आरोपियों को शामिल कर लिया। आरोपियों ने 13 अक्तूबर को अलीगढ़ में भी खाद से भरा ट्रक लूटा था। सोनू उर्फ डीलर एलजी कंपनी में नौकरी करता है और ग्रेटर नोएडा के सिग्मा में रहता है। पुलिस अजय यादव और उसके साथी रविंद्र को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें