फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी कैदी पर तीन कैदियों ने किया जानलेवा हमला

Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
मॉर्डन जेल भोंडसी में हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी पर तीन अन्य कैदियों ने बृहस्पतिवार को जानलेवा हमला कर दिया। कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोंडसी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर तीन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पटौदी थाना निवासी अनिल हत्या के आरोप में भोंडसी जेल में बंद है।  अनिल की जेल में ही बंद कैदी दीपक व अजय से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी को लेकर जब अनिल बैरक नंबर 9 के पास से गुजर रहा था तभी कैदी गुड़गांव निवासी दीपक व कैदी रेवाड़ी निवासी अजय व उनके एक अन्य साथी ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।

जिससे अनिल के कंधे और गाल पर चोट आई है। भोंड़सी थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी दीपक, अजय व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें