फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप पर मिलेगा अपराधियों का ब्योरा, डाटा एप्लीकेशन तैयार करेगी पुलिस 

Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
जिले में हत्या, लूट, हिस्ट्रीशीटर, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी आदि मामलों में पकड़े जाने वाले अपराधियों का फोटो और क्राइम रिकॉर्ड मोबाइल एप्लीकेशन पर जिला पुलिस को जल्द ही मिल सकेगा। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के बाद गौतमबुद्धनगर इस सुविधा से लैस दूसरा जिला होगा। इसके लिए विभाग ने एप्लीकेशन तैयार करवाने के लिए डाटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। अपराधियों का डाटा इकट्ठा करने के लिए सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पर एक डोजियर सेंटर खोला जाएगा।

जिले के थानों से पकड़े जाने वाले और बाहर की जेलों से जिला न्यायालय में आने वाले अपराधियों को पहले इस सेंटर पर लाया जाएगा। यहां उनकी फोटो सहित पूरा रिकार्ड बनेगा।  इस एप्लीकेशन में हत्या, लूट, हिस्ट्रीशीटर, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी समेत 10 तरह के अपराधों की श्रेणी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


तैयार डाटा बैंक को एप्लीकेशन में लोड कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह में यह एप्लीकेशन शुरू हो जाएगा। जिससे पुलिस को अपराधियों के बारे में पूरा रिकार्ड केवल एक क्लिक पर मिल सकेगा और इसके लिए पुलिसकर्मियों को अधिक जहमत भी नहीं उठानी पड़ेंगी। इससे न्यायालय में भी पुलिस बेहतर तरीके से अपना पक्ष रखने में सफल रहेगी। वहीं, अलग-अलग नामों से अपराध करने वालों को पहचानने में आसानी रहेगी। 

पुलिस के पास लिखित में अलग-अलग स्थानों पर क्रिमिनल्स का रिकार्ड है। कई बार डोजियर न मिलने से पुलिसकर्मियों को अपराधी की डीटेल निकालने में दिक्कत होती है। इसको सुगम बनाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन जल्द तैयार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें