फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के गहने बनाने वाला 50 लाख का गोल्ड लेकर हुआ छूमंतर, ज्वेलरों पर लगाया चूना

Wed, 11 Apr 2018 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold
विज्ञापन

करोलबाग इलाके में सोने के आभूषण बनाने वाला कारीगर तीन-चार ज्वेलरों का करीब 50 लाख रुपये का सोना लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोपी पिछले कई सालों से इन ज्वेलर से सोना लेकर जेवरात बना रहा था।

विज्ञापन


पीड़ितों की शिकायत पर करोलबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से भी छानबीन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, करोलबाग स्थित रैगरपुरा केे ज्वेलर बप्पी घोष ने पुलिस को बताया कि उनका सोने से जेवरात बनाने का काम है। कुछ कारीगर उनके पास काम करते हैं।
विज्ञापन


जबकि कुछ आभूषण वह बाहर के कारीगरों से बनवाते हैं। मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला आरोपी गोपाल चंद मन्ना भी उनके जेवरात बनाता है। गोपाल गली नंबर-40 रैगरपुरा में रहता था।

गत 18 जनवरी को गोपाल बप्पी से करीब एक किलो सोना ज्वेलरी बनाने के लिए ले गया था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। बप्पी ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर बंद मिला।

इधर पीड़ित ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी सुभाष भोला व गणेश सोनी नामक ज्वेलरों से भी सोना ले गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुल 50 लाख रुपये का सोना लेकर रफूचक्कर है। मामले की सूचना पुलिस को दी है। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें