फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, रेप के बाद जिंदा जलाया

Wed, 11 Apr 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में बच्चों के प्रति होने वाली दरिंदगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां के पंजाब प्रांत में 8 साल की एक बच्ची से रेप के बाद उसे जिंदा जलाने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद वहां के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया । लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर साहीवाल जिले के चिचावतनी में इस वहशी घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और तब तक  जीटी रोड जाम रखा जब तक पुलिस ने उन्हें यह नहीं कह दिया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह प्रदर्शन घंटों तक जारी रहा। 
विज्ञापन



पुलिस के बताया कि  बच्ची चिचावतनी के सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती है।  पुलिस ने बताया कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब उसके परिवारवालों और पड़ोसियों ने उसे ढूंढ़ा तो वह एक सुनसान गली में बेहोश और जली हुई हालत में मिली। वह पूरी तरह से झुलसी हुई थी। उसे तहसील मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे लाहौर के जिन्ना अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिन्ना अस्पताल के प्रवक्ता डॉ अब्दुल जब्बार ने बताया कि हमने उसे बहुत बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। उसने आखिरकार दम तोड़ दिया। वह 70 फीसदी तक जल चुकी थी।  पुलिस अधिकारी आतिफ इकराम ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है।
विज्ञापन


संदेह है कि लड़की से बलात्कार के बाद उसे  जलाने वाला यही इंसान है। लेकिन ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद की कुछ कहा जा सकेगा। एफआईआर रजिस्टर्ड कर ली गई है।  से ही उसकी पुष्टि हो पाएगी। पंजाब प्रांत में बच्चियों के साथ होने वाली यह घटना कोई नई नहीं है। पंजाब के कसूर जिले में इसी साल की शुरुआत में सात साल की बच्ची का मर्डर किया गया था जिसने पूरे राष्ट्र को हिला कर रख दिया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें